स्टेट बैंक कर्मचारियों का देशव्यापी प्रदर्शन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

टेट बैंक में 25 व 26 मई को देशव्यापी हड़ताल

लखनऊ आल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आवाह्न पर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आज पूरे लखनऊ के स्टेट बैंक कर्मचारियों ने मुख्य शाखा के बाहर मंडल अध्यक्ष अजय पांडे तथा महामंत्री डॉ. डीके सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।

महामंत्री, डी.के. सिंह ने बताया कि 12 मई को डिप्टी सीएलसी, उच्च मैनेजमेंट एवं फेडरेशन पदाधिकारियों के मध्य वार्ता असफल रही। हमारी मांगों में संदेशवाहकों एवं सशस्त्र गार्ड्स की भर्ती, एनपीएस कर्मचारियों को पेंशन फंड मैनेजर बदलने का विकल्प, 2019 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के अंतर मंडलीय स्थानांतरण, स्थाई कार्यों में आउटसोर्सिंग बंद हो, इसके अलावा पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की भर्ती, कैरियर प्रगति योजना की समीक्षा, चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना में सुधार आदि मांगे अभी तक लंबित है। यह मांगे पूरी न होने पर हम 24 व 25 में को देशव्यापी हड़ताल पर जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर होगी।

प्रदर्शन को संगठन के अवधेश सिंह, आर पी सिंह (उपाध्यक्ष द्वय), आशुतोष वर्मा, बृजेश कुमार तिवारी, शिव कुमार (सभी उपमहामंत्री), तारकेश्वर, आकाश शर्मा- एनसीबीई (उपमहामंत्री द्वय) अंकुर अग्रवाल, राकेश कुमार (सहायक महामंत्री द्वय), दीपेंद्र कुमार, सतीश शुक्ल (क्षेत्रीय सचिव द्वय) एवं अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं से बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ता एवं सदस्यों ने धरना व प्रदर्शन में भाग लिया।

अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया कि 14 मई को सभी कर्मचारीयों ने एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान चलाया। कल 16 मई को सभी पदाधिकारी विरोध स्वरूप काला वस्त्र पहन कर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *