डॉ. राजेश्वर सिंह की सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर, पुरस्कार देकर बढ़ाया गया मनोबल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित “सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग” के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक खेल भावना देखने योग्य रही। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन प्राप्त किया।

इंटर-स्कूल क्रिकेट चैम्पियनशिप के अंतर्गत आज का पहला मुकाबला एलपीएस वृंदावन सेक्टर-9 एवं एपीएस अकादमी के मध्य प्रस्तावित था। किन्तु एपीएस अकादमी टीम के निर्धारित समय पर मैदान में उपस्थित न हो पाने के कारण एलपीएस वृंदावन सेक्टर-9 को वॉकओवर प्रदान किया गया। इसके साथ ही टीम ने प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया।

इंटर स्पोर्ट्स क्लब चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेले गए दूसरे मुकाबले में लखनऊ नवाब क्रिकेट क्लब एवं चौहान क्रिकेट क्लब आमने-सामने रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए चौहान क्रिकेट क्लब ने निर्धारित आठ ओवरों में 53 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ नवाब क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आज के तीसरे मुकाबले में एमके-11 क्रिकेट क्लब एवं नाइट फाल्कन क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमके-11 क्रिकेट क्लब ने निर्धारित आठ ओवरों में 99 रन बनाकर 100 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट फाल्कन क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित स्कोर हासिल नहीं कर सकी और एमके-11 क्रिकेट क्लब ने 29 रनों से शानदार विजय दर्ज की।

मैच में इब्राहम फारूकी ने उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 3 छक्के, 25 रन एवं 5 विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों को क्रिकेट किट, खिलाड़ियों को कैप, टीशर्ट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी टीमों के भोजन की व्यवस्था तारा शक्ति रसोई के माध्यम से की गई।

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग लगातार क्षेत्रीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *