समाजवादी पार्टी द्वारा आजमगढ़ में आयोजित पी डी ए नाई समाज की बैठक हुई सम्पन्न

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

समाजवादी पार्टी कार्यालय, आजमगढ़ में पी.डी.ए. नाई समाज की बैठक रामनाथ शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन सुभाष शर्मा ने किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय विद्यार्थी ने कहा कि नाई समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों के भागीदारी के लिए बहुत से काम किये है। वर्तमान में भाजपा की डबल इंजन की सरकारें संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण को खत्म करने के लिए कुचक्र रच रही है। भाजपा लोगों के बीच धर्म, जाति के आधार पर नफरत पैदा कर रही है।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आज देश में श्री अखिलेश यादव ही एक ऐसे नेता है जो पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों को उनका हक अधिकार दिला सकते हैं और उनके ऊपर हो रहे दमन, उत्पीड़न को रोक सकते हैं।
बैठक में नाई समाज के जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा, मारकंडे शर्मा, आकाश शर्मा,सोनू शर्मा, राम आसरे शर्मा, बेचन शर्मा, विमलेश शर्मा, संजय शर्मा आदि ने संबोधित किया। बैठक में डॉ.रमेश शर्मा, अशोक शर्मा दीपक शर्मा, दिनेश शर्मा, रुपेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, जवाहर शर्मा, डॉ.के.के. शर्मा, अत कुमार राव, पप्पू कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *