यूपी लाइव न्यूज न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
हापुड़ जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीणा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने की साजिश को किया नाकाम।*खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर लिया एक्शन 955 किलो मिलावटी क्रीम को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा कराया नष्ट रक्षाबंधन से पहले बड़ी कार्रवाई से लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों में मचा हड़कंप।।
हापुड़ जिले मे आयुक्त , खाद्य सुरक्षा एवं श्रीमती कविता मीणा के निर्देश के क्रम में चन्द्र शेखर मिश्र सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। हापुड के नेतृत्व मे गठित सचल दल जिसमे, श्री आर.पी. गंगवार, सोवेन्द्र सिंह पंघाल, सुश्री सहरिश सादात, मोहित कुमार, आर.पी. गुप्ता, विपिन कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण सम्मिलित रहे द्वारा जनपद हापुड मे की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है। कुचेसर रोड चौपला फतेहपुर स्थित एक मकान मे तुषार शर्मा निवासी ग्राम बनखण्डा में तैयार किये जा रहे मिलावटी क्रीम पर औचक छापा मारकर 955 किग्रा मिलावटी क्रीम बरामद की गयी जो रिफाइंड, सप्रेटा दही एव अल्प मात्रा मे असली क्रीम मिलाकर तैयार की जाती है, इसका उपयोग देशी घी बनाने एव बटर के रूप मे किया जाता है। उक्त समस्त मिलावटी क्रीम को नष्ट कराया गया जिसकी अनुमानित मूल्य रूपये 143250/- है। उक्त प्रतिष्ठान से 02 क्रीम एव 01 वनस्पति का नमूना संग्रहित किया गया है। साथ ही उक्त प्रतिष्ठान बिना खाद्य लाईसेंस प्राप्त किये संचालित था, जिसको तत्काल मौके पर ही बन्द करा दिया गया है। साथ की उक्त प्रतिष्ठान स्वामी के विरूद्ध बिना खाद्य अनुज्ञप्ति प्राप्त किये खाद्य कारोबार का संचालन करने के जुर्म मे वाद दायर किया जायेगा।उक्त समस्त नमूनो को वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही उक्त अभियान निरन्तर चलता रहेगा।सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड़