उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

आज प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने सत्ता पक्ष के असत्य और विद्वेषपूर्ण प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देते हुए कई अहम मुद्दे उठाए।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने हाल ही में अयोध्या में आयोजित निषाद समाज के सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उन पर लगाए गए मनगढ़ंत व झूठे आरोपों की पोल खोलकर रख दी। सम्मेलन के आयोजक राम निहाल निषाद ने स्वयं मीडिया के समक्ष मुख्यमंत्री के दावों को सिरे से खारिज करते हुए यह स्पष्ट किया कि अजय राय जी केवल समाज के सम्मान में कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उन्होंने सनातन व सामाजिक मर्यादाओं का पूरी निष्ठा से पालन किया था।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी ने टीवी डिबेट के दौरान महंत राजू दास द्वारा कांग्रेस के निषाद समाज से आने वाले प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद और उनकी पूज्य माता के खिलाफ की गई बेहद अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया। अजय राय जी ने पीड़ित प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद की मौजूदगी में पार्टी की ओर से राजू दास द्वारा अविलंब सार्वजनिक माफी मांगने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की पुरजोर मांग की। इस अवसर पर उनके साथ मीडिया विभाग के चेयरपर्सन सीपी. राय, विचार विभाग के अध्यक्ष एच.एल. दुसाध जी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव जी तथा प्रवक्ता गण श्रीमती प्रियंका गुप्ता व उमाशंकर पांडे भी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रभु श्री राम के नाम पर हो रही इस लूट और निषाद समाज व पार्टी कार्यकर्ताओं का अपमान करने वालों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी उनके नेतृत्व में सड़क से लेकर कानूनी मंच तक अपनी लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *