गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कौड़िया ब्लॉक में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक संपन्न हुई

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार तिवारी जी के संयोजन व नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में ए आई सी सी पर्यवेक्षक व सांसद श्री श्यामकुमार दौलत बर्वे पी सी सी पर्यवेक्षक श्री कमांडो कमल किशोर अंशु मणि त्रिपाठी एवं अशोक सिंह की उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी एवं वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार और क्षेत्र से जुड़े जनहित के प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ कांग्रेस संगठन को हर गांव और हर बूथ तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

मजबूत संगठन, मजबूत कांग्रेस – हर बूथ तक पहुंचेगी जनता की आवाज़!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *