यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
लखनऊ। शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को फ्रेग्नेंस पार्क, लखनऊ में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भगत सिंह जी का साहस, त्याग, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनके विचार और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को स्मरण किया। इस मौके पर मा० विधायक श्री नीरज बोरा जी, मा० पार्षद श्री अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’ जी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।