शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह की जयंती पर किया गया एक संगोष्ठी का आयोजन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह की जयंती के सुअवसर पर आजाद हिंद सभा एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी के प्रारंभ में शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर गवेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरदार भगत सिंह की कुर्बानी देश की आजादी के लिए अनुकरणीय एवं अनमोल है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह अपने आप में एक विचारधारा थे जो आम आदमी के हितों के लिए अपने जीवन काल में संघर्षरत रहे और वे समाजवादी विचारधारा से ओत प्रोत थे ऐसे महान व्यक्तित्व को शत शत नमन है।संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे ऑल इंडिया लॉयर्स फेडरेशन के चेयरमैन चंद्रशेखर दीक्षित ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने आजादी आंदोलन में युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत नौजवान सभा का गठन किया था।उनका लक्ष्य असेंबली में बम फोड़कर किसी को मारना नहीं बल्कि गूंगी बहरी सरकार को चेताना था और यदि सरदार भगत सिंह चाहते तो माफी मांग कर अपना जीवन बचा सकते थे किंतु देश की आजादी के लिए उन्होंने छोटी सी उम्र में अपने जीवन का बलिदान करके देश के आजादी आंदोलन के साथ कोई गलत समझौता नहीं किया।शहीद भगत सिंह ने धर्मनिरपेक्षऔर समाजवादी विचारों को जन जन में फैलाने के लिए छोटी सी उम्र में अनेकों किताबें जेल की कोठरी में बैठकर लिखी।संगोष्ठी का संचालन करते हुए आजाद हिंद सभा के अध्यक्ष डॉ. राकेश सक्सेना ने कहा कि शहीद भगत सिंह का अलीगढ़ से भी गहरा रिश्ता रहा है और कुछ समय वह अलीगढ़ के शादीपुर गांव में रहे थे। इसके अलावा उन्होंने आगरा के सैनिक अखबार में भी दूसरे नाम से छः माह तक कार्य किया था।शहीद भगत सिंह के विचार देश के वर्तमान परिवेश में बहुत ही प्रासंगिक है।उनके विचारों से ही देश की एकता और अखंडता को अमिट रखा जा सकता है।संगोष्ठी में सुभाष सिंह तोमर,कुंवर कुश वीर सिंह,अशोक शर्मा,संतोष शर्मा,चौधरी सरनाम सिंह,शीशपाल सिंह,श्याम भारद्वाज, पूर्व पार्षद सत्येंद्र सिंह,प्रीति शर्मा, शिवम शर्मा,पूजा शर्मा,राजकुमार, प्रदीप कुमार,आशु वर्मा,विजय कुमार,अतुल व्यास,हिमांशु यादव, जैकब दयाल,शमीम अहमद,यतेंद्र पाल कश्यप और चंद्रभान शर्मा आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *