यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
अलीगढ अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग द्वारा लक्ष्मी शर्मा को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा महिला विंग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है।इतना ही नहीं लक्ष्मी शर्मा के सुझाव पर महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज द्वारा रूबी उपाध्याय को अलीगढ जिला अध्यक्ष महिला विंग का दायित्व दिया गया है।इसके अलावा पूनम वशिष्ठ को महानगर अध्यक्ष महिला विंग का दायित्व दिया गया है और इन नव नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं.हितेंद्र उपाध्याय बंटी के कार्यालय सिटी एनक्लेव पर उपस्थित होकर उनसे शिष्टाचार भेंट की गई और इसी क्रम में आपके द्वारा उनको पुष्प गुच्छ देकर और अंग वस्त्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।इधर हितेंद्र कुमार उपाध्याय बंटी द्वारा तीनों नवीन दायित्व प्राप्त करने वाली महिला शक्ति लक्ष्मी शर्मा,रूबी उपाध्याय और पूनम वशिष्ठ को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया और नवीन पद भार की बधाई और शुभकामनायें दी।उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह तीनों नए दायित्व को निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करेंगे तथा महासभा को अलीगढ़ जनपद में और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाने का काम करेंगे साथ ही अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय,सजग और सामाज में काम करने वाली महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे।नवनियुक्त पदाधिकारियों का वहाँ उपस्थित जिला अध्यक्ष पंडित राकेश शर्मा, महामंत्री पंडित नारायण सारस्वत,पं. आशीष शर्मा द्वारा भी सम्मान किया गया और सभी ने उन्हें नवीन दायित्व की बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस दौरान यहां पर हनी उपाध्याय, अखिल उपाध्याय मोनू,ब्रजेश उपाध्याय,योगेन्द्र उपाध्याय और मनीष शर्मा समेत अनेक लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।