समाजवादी पार्टी, कार्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संतकबीर नगर के सांसद से की मुलाकात

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में संतकबीरनगर के पार्टी के सांसद श्री लक्ष्मीकांत निषाद पप्पू निषाद ने मुलाकात कर एक सप्ताह पहले उनके ऊपर भाजपाईयों द्वारा किये गये जानलेवा हमले की जानकारी दी।
सांसद पप्पू निषाद ने श्री अखिलेश यादव को बताया कि 18 सितम्बर 2026 को वे अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद रात करीब 10 बजे लौट रहे थे। उसी दौरान बखीरा बाजार मेंहदावल क्षेत्र में भाजपा के लोगों ने हमला किया और उनकी कार का सीसा तोड़ दिया। इस सम्बंध में जो एफआईआर दर्ज हुई। उसे अज्ञात के नाम दर्ज की जबकि नाम भी दिये गये थे। उल्टे एक भाजपाई दलित की तरफ से पप्पू निषाद पर एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा लगा दिया। पुलिस ने एक अपहरण का मुकदमा दर्ज कर धर्मेन्द्र, अजय, विश्वकेतु, अशोक और जितेन्द्र यादव को जेल भेज दिया है। ये सभी निर्दोष है और पुलिस ने झूठे मुकदमें लगाये हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सांसद श्री पप्पू निषाद एवं कार्यकर्ताओं को अपमानित किया गया है। समाजवादी पार्टी के विरूद्ध मनगढ़ंत एफआईआर की गयी है।
संतकबीर नगर में हुए अन्याय का घटनाक्रम जानने के पश्चात् श्री अखिलेश यादव जी ने आश्वासन दिया कि वे जल्दी ही संतकबीर नगर जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *