यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
मेरठ जनपद के जोहड़ी गांव के चौधरी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में आज जनपद बागपत के दर्जन भर प्रमुख जाट चौधरियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मुलाकात की।
चौधरियों ने पगड़ी बांध कर श्री अखिलेश यादव का सम्मान किया। जोहड़ी गांव के 85 वर्षीय कालू राम पुत्र बलजीत सिंह, 87 वर्शीय चौधरी हरेन्द्र सिंह, फतेहपुर पुट्टी, 85 वर्षीय पदम सिंह पुत्र हरि नारायण जोहड़ी 82 वर्षीय ब्रह्म सिंह पुत्र विजय सिंह जोहड़ी सहित लोकेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान फतेहपुर पुट्टी, जगपाल तोमर विजवाडा छपरौली, राजीव सिंह आरिफपुर खेड़ी, सुभाष मलिक बडौत, प्रदीप तोमर, जोहड़ी गांव तथा चन्द्रपाल श्रीयशमान अंगदपुर गांव के लोगों ने भेंट की।
सभी जाट चौधरियों ने संकल्प लिया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। तभी किसानों और नौजवानों को न्याय मिल सकेगा। जाट समाज को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को श्री अखिलेश यादव पर विश्वास है। समाजवादी सरकार में किसानों को तमाम सुविधाएं दी गई थी। सिंचाई मुफ्त थी। खाद, बीज, कीटनाशक समय से उपलब्ध था। श्री अखिलेश यादव पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों के पक्षधर है। उन्हीं की नीतियों को विस्तार दे रहे है