यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ पर्यटन और विकास की गति को बढ़ावा देने के लिए अलीगढ़ में सभी पोखर अथवा जलाशयों के कायाकल्प की योजना बनाई गई थी और इसी क्रम में महानगर के एलमपुर क्षेत्र में भी इस जलाशय को अमृत सरोवर बनाने की योजना तैयार की गई थी लेकिन वर्तमान में इस जलाशय पर नजर डाली जाए तो संज्ञान में आता है कि अमृत सरोवर की वह कार्य योजना सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई और अब यहां इस सरोवर के आसपास पूरा करकट और गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है साथ ही अमृत सरोवर का जल भी गंदगी से अछूता नहीं है जबकि लोगों का यह भी कहना है कि सरोवर की सफाई काफी समय से नहीं हुई और उसका पानी पूरी तरह काला पड़ चुका है जिसके कारण क्षेत्र में मच्छरों का आतंक है साथ ही यहां पर जल जनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।