यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
लखनऊ के शहीद नगर, बिजनौर रोड स्थित वरदान स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के भव्य शुभारंभ समारोह में सम्मिलित होकर विधायक सरोजिनी नगर डॉ राजेश्वर सिंह ने प्रतिष्ठान के स्वामीगण श्री महेश सिंह जी, श्री मानवेन्द्र सिंह जी, श्री योगेंद्र सिंह जी एवं सुश्री महिमा सिंह जी को इस नवीन व्यावसायिक यात्रा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि
स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देना, व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार करना और रोजगार के नए अवसरों के सृजन को बढ़ावा देना क्षेत्र की आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। विश्वास है कि वरदान स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट अपने उत्कृष्ट स्वाद, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और ग्राहकों के विश्वास के साथ सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा क्षेत्रवासियों के लिए एक पसंदीदा केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में श्री आर.के. सिंह जी, श्री जी.एस. सिंह जी, श्री एस.एस. चौधरी जी, श्री आर.सी. वर्मा जी, श्री मनोज कुमार सिंह जी, श्री प्रदीप यादव जी, श्री राम नारायण जी एवं श्री के.के. मिश्रा जी सहित अन्य गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।