डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा स्थापित ताराशक्ति केंद्र बनें महिला कौशल प्रशिक्षण का हब, जन सहायता केंद्र के रूप में भी कर रहे कार्य

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

युवाओं को प्रेरित करना देश, प्रदेश और समाज को आगे ले जाने का कार्य – डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को अपने आशियाना स्थित आवास पर 6 नए तारा शक्ति केंद्र सिलाई सेंटरों का लोकार्पण किया। इन केन्द्रों की स्थापना विधायक द्वारा सीएसआर फण्ड के माध्यम से सिलाई – कढाई से सम्बंधित मोटराइज्ड और मैन्युअल सिलाई मशीनें, पीको और इंटरलॉकिंग मशीनें प्रदान कर की गयी है। मंगलवार को लोकार्पित किये गये ताराशक्ति केन्द्रों का संचालन खरिका प्रथम, खरिका द्वितीय, इब्राहिमपुर प्रथम एवं द्वितीय, शारदानगर द्वितीय तथा विद्यावती द्वितीय वार्ड के भाजपा अध्यक्षों द्वारा किया जायेगा। इससे पहले विधायक द्वारा करीब 1200 सिलाई – कढाई मशीने प्रदान कर स्वयं सहायता ससमुहों से जुडी महिलाओं के लिए 114 ताराशक्ति केन्द्रों की स्थापना की जा चुकी है।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मातृशक्ति को समर्पित तारा शक्ति केंद्र मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। आज 6 नए केंद्र खुल रहे हैं, इसके लिए सरोजनीनगर की महिलाए बधाई की पात्र हैं, क्योकि उनके विश्वास, समर्पण और अथक परिश्रम से यही आज 120 ताराशक्ति केन्द्रों की स्थापना और स्कूटर इंडिया चौराहे पर सरोजनीनगर के पहले ताराशक्ति केंद्र आउटलेट की स्थापना की जा चुकी है। विधायक ने सरोजनी नगर में 200 ताराशक्ति केन्द्रों की स्थापना और उनका सामन बाजार में बिकवाने के लिए आउटलेट की स्थापना का संकल्प व्यक्त किया। विधायक ने भाजपा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति है, आज लोकार्पित ताराशक्ति केंद्रों की स्थापना का ध्येय समर्पित कार्यकर्ताओं को सशक्त, स्वावलंबी बनाना है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरोजनीनगर में जलभराव की समस्या के सम्बन्ध में विधानसभा में नियम 51 के अंतर्गत सम्बंधित मंत्री से वक्तव्य की मांग की है। विधायक ने आगे जोड़ा कि जून 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ में दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के गठन का प्रस्ताव दिया था और उनसे उसके प्रबंधन बोर्ड की अध्यक्षता करने का आग्रह किया था। एससीआर से पूरे क्षेत्र में नियोजित विकास होगा और आने वाली पीढ़ी को कोई समस्या नहीं होगा। विधायक नेआगे बताया कि सरोजनीनगर के विस्तारित क्षेत्र के विकास के लिए 34 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया मेरी प्राथमिकता शिक्षा है, जब देश आजाद हुआ था तब साक्षरता 18% थी, महिलओं की साक्षरता मात्र 9% थी, आज भारत उच्च शिक्षा का सबसे बड़ा नेटवर्क है। सरोजनीनगर शिक्षा के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों को छुए, इसके लिए वर्षों से लंबित लतीफनगर गर्ल्स डिग्री कॉलेज के निर्माण को पूरा करने के लिए 5 करोड़ से अधिक की स्वीकृति दिलाई गयी। स्कूलों को गोद लिया गया,10 कॉलेजों में स्मार्ट क्लास रूम, 25 में डिजिटल लाइब्रेरी, 6 रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्रों की स्थापना कर युवाओं को डिजिटल कोर्सों की फ्री ट्रेनिंग दी जा रही है। विधायक ने आगे जोड़ा मेरा लक्ष्य ऐसे 100 केंद्रों की स्थापना का है, क्योकि डिजिटल शिक्षा ही युवाओं का भविष्य हैं।

सरोजनीनगर विधायक ने युवा सशक्तिकरण के अपने प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा युवाओं को प्रेरित करना देश, प्रदेश और समाज को आगे ले जाने का कार्य है इसीलिए सरोजनी नगर में लगातार मेधावियों को लैपटॉप, टैबलेट और साईकिल प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है, बुजुर्गों को अयोध्या के दर्शन कराने के लिए अब तक 25 बार बस सेवा संचालित की गयी, मासिक संचालित यह बस सेवा अब महीने में 2 बार संचालित होगी।

कार्यक्रम में सभी सेंटरों की हेड, खरिका प्रथम लिली प्रधान, खरिका द्वितीय जानकी अधिकारी, इब्राहिमपुर प्रथम गीता एवं इब्राहिमपुर द्वितीय संगीता, शारदानगर द्वितीय बीनू मिश्रा तथा विद्यावती द्वितीय सुनीता लाम्बा, वार्ड अध्यक्ष ख़ारिका प्रथम जानकी अधिकारी, ख़ारिका दितीय प्रणव अग्निहोत्री, इब्राहिमपुर प्रथम सौरभ अवस्थी, इब्राहिमपुर द्वितीय महेंद्र सिंह, शारदा नगर द्वितीय सीमा सिंह, विद्यावती द्वितीय चंद्रभान सिंह, भाजपा नेता रमाशंकर त्रिपाठी, भाजपा महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, आमोद कुमार, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, कमलेश सिंह, के एन सिंह, सरभजीत सिंह, मण्डल अध्यक्ष के के श्रीवास्तव, शिव शंकर विश्वकर्मा, विनोद मौर्या, विवेक राजपूत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीता दीक्षित, साधना गुप्ता, माधवी देवी व रश्मी सिंह, अतुल टंडन,अतुल दुबे आदि मौजूद रहे।

सरोजनीनगर में लखनऊ विश्वविद्यालय के तीसरे कैम्पस को भूमि आवंटन पर विधायक ने जताया आभार

सरोजनीनगर विधायक ने पिपरसण्ड में लखनऊ विश्वविद्यालय के तीसरे कैंपस की स्थापना के लिए भूमि आवंटित होने को अपने सपने को साकार होने का नाम दिया, अपने आधिकारिक एक्स ( ट्विटर) पर पोस्ट कर डॉ. सिंह ने लिखा “बधाई सरोजनीनगर!! सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के पिपरसण्ड ग्राम पंचायत में लखनऊ विश्वविद्यालय के तीसरे कैंपस ‘कृषि संकाय’ की स्थापना की जाएगी! सरोजनीनगर तहसील प्रशासन ने भूमि चिन्हित कर ली है, लखनऊ विश्वविद्यालय के इस नए कैंपस से युवाओं, विशेष रूप से सरोजनीनगर के छात्र-छात्राओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे! विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आलोक कुमार राय जी का विशेष रूप से आभार, सरोजनीनगर में उत्कृष्ट शिक्षण – प्रशिक्षण वातावरण निर्माण के मेरे सपने को आपने आकर दिया है! लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन कैंपस के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतु श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ एवं जिला प्रशासन का आभार!”

बता दें की डॉ. राजेश्वर सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय को अपनी विधानसभा क्षेत्र में स्थापित कराने के लिए लम्बे समय से प्रयासरत थे, उन्होंने सीएम योगी से विश्वविद्यालय के लिए निःशुल्क भूमि आवंटन का अनुरोध भी किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *