नि:शुल्क नेत्र शिविर में 40 रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के पंचायत भवन चितवनियां में शंकरा आई हॉस्पिटल कानपुर द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हॉस्पिटल की चार सदस्ययीय नेत्र विशेषज्ञ द्वारा डॉक्टर अनिल के नेतृत्व में 265 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण कर 200 से अधिक नेत्र रोगियों को नि:शुल्क नजर के चश्मे वितरित किए गए, वहीं 40 नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया जिन्हें बस द्वारा ऑपरेशन के लिए कानपुर ले जाया गया। शिविर के व्यवस्थापक एवं रिद्धि मेडिकल स्टोर के संचालक राहुल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष यह तीसरा नेत्र शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में नेत्र परीक्षण के साथ ही साथ नि:शुल्क शुगर तथा बीपी की जांच की गई एवं नजर के चश्मे वितरित किए गए आगे भी ऐसे नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। ताकि जरूरतमंद लाभान्वित हो सके। इस मौके पर नेत्र विशेषज्ञ टीम से सुष्मिता, शरद, संजना,सीपी पाण्डेय, बबलू वर्मा, रामनरेश रावत, रामसजीवन, संतोष सिंह, मिट्ठू आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *