बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन हटाए गए, नगर निगम ने वसूला 1.05 करोड़ रुपये से अधिक शुल्क

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ के प्रचार विभाग द्वारा गुरुवार 26 फरवरी 2026 को शहर में बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन पटों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार एवं अपर नगर आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर की गई।

प्रभारी अधिकारी प्रचार श्री विनीत सिंह के निर्देशन में कर अधीक्षक (प्रचार) श्री ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षक और सुपरवाइजर भी मौके पर मौजूद रहे। अभियान के तहत उन विज्ञापन एजेंसियों पर कार्रवाई की गई, जिन्होंने नगर निगम में अनुज्ञा शुल्क जमा किए बिना शहर में विज्ञापन बोर्ड लगा रखे थे।

नगर निगम की टीम ने सुल्तानपुर रोड क्षेत्र में मेसर्स आउटडोर लैब्स एडवरटाइजिंग द्वारा लगाए गए विज्ञापन पटों को हटाया। इसके अलावा शहीद पथ से मेसर्स अवध मीडिया एडवरटाइजिंग तथा कानपुर रोड से मेसर्स न्यू लिंटास एडवरटाइजिंग के विज्ञापन भी हटाए गए। अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स शहर की व्यवस्था और नियमों के खिलाफ हैं, इसलिए इनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने संबंधित एजेंसियों से लंबित अनुज्ञा शुल्क भी जमा कराया। इस अभियान में कुल 1 करोड़ 5 लाख 8 हजार 546 रुपये की धनराशि नगर निगम कोष में जमा कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *