यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। 2 बाइकों की भिड़न्त में एक अधेड़ महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसकी हालत गम्भीर देखते चिकित्सक प्राथमिक उपचार के पश्चात महिला को सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पोखरा गांव की रहने वाली 45 वर्षीय श्रमजीवी पत्नी वासुदेव अपने बेटे ऋतिक के साथ गुरुवार की शाम बाइक से सलेथू स्थित अपने मायके से अपने घर के लिए लौट रही थी। तभी जगदीशपुर के पास साइड से निकले दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉक्टर सौरभ सिंह ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बेटे ऋतिक ने बताया कि वह बाइक से अपने मामा के यहां से अपनी मम्मी को बाइक पर बिठाकर पोखरा अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में जगदीशपुर के पास बगल से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि महिला की हालत गम्भीर देखते हुए सीएससी शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।