आर्थिक रूप से निर्धन कन्याओं का विवाह कराया

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

उपहार स्वरुप दी विभिन्न सामग्री, मेहमानों को भोजन भी कराया

लखनऊ एसबीएस जन कल्याण ट्रस्ट की मुख्य न्यासी ए़व वरिष्ठ समाजसेविका स्वाती सिंह एंव अर्चना मिश्रा ओम जगदीश समिति की अध्यक्ष के सयुक्त प्रयास से मिलकर आर्थिक रूप से निर्धन छः कन्याओं ( आयुष्मति राशि संग चिरंजीव कृष्णा, आयुष्मति प्रिया संग चिरंजीव गोविंद , आयुष्मति नगीना संग चिरंजीव संजय ,आयुष्मति शालू संग चिरंजीव जय , आयुष्मति प्रिय संग चिरंजीव आर्यन , आयुष्मति मानसी संग चिरंजीव सौरभ )का सामूहिक विवाह कुशलता पूर्वक संपन्न करवाया ।

एसबीएस जन कल्याण ट्रस्ट की मुख्य न्यासी स्वाती सिंह एंव न्यासी सरोज सिंह ने सभी कन्याओं का कन्यादान किया साथ ही नववधुओं को आशीर्वाद दिया ।संस्था ने समाज के सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

एसबीएस संस्था ने सभी अतिथियों को भोजन कराकर बच्चियों को गृहस्थी का लगभग सभी ज़रूरी समान दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *