लखनऊ सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

नई दिल्ली/लखनऊ। देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ केसांसद राजनाथ सिंह से नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान महापौर ने शहर के विकास, जनहित से जुड़े कार्यों तथा नगर निगम की विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान माननीय रक्षा मंत्री जी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जिससे जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली।

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने कहा कि रक्षा मंत्री जी का सरल व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *