यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़ (रायबरेली)
नगर पंचायत के पार्वती खेड़ा में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक अज्ञात व्यक्ति खेत की तरफ जाने लगा जहां कुछ बच्चे बैठे थे, व्यक्ति को देखकर बच्चे डर गए और बच्चा चोर- बच्चा चोर कहकर चिल्लाने लगे इतना सुनते ही पास पड़ोस के लोग इकट्ठा हों गये। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को दौड़ा लिया और दौड़ाते हुए बस स्टेशन शिवगढ़ पहुंचे जहां पर पुलिस भी आ गई, पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछा क्या बात है। तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति बच्चों को चुराने के लिए गया था खेत में बच्चे बैठे थे बच्चे डरकर चिल्लाने लगे और आवाज लगाई जब हम लोगों ने इसकों पकड़ना चाहा तो यह भागकर यहां आ गया। पुलिस ने जिसे भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया जहां पर पुलिस द्वारा व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति मंद बुद्धि लग रहा है यह अपना नाम भी नहीं बता पा रहा है। जानकारी की जा रही है। यह कौन है किस उद्देश्य से आया है कहां का रहने वाला है।