सड़क भी उखड़ी पड़ी है, योजना की असफलता को लेकर लोगों में जबर्दस्त गुस्सा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच नमामि गंगे परियोजना के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं।करीब दो माह पूर्व नदीगांव रोड स्थित कांच के मंदिर के पीछे कॉलोनी में भी नमामि गंगे योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई थी लेकिन अब तक पानी की सप्लाई भी शुरू नहीं हो सकी है, ऊपर से खोदी गई सड़क की मरम्मत भी नहीं कराई गई है जो परेशानी का सबब बनी हुई है।
नगर के मोहल्ला नया पटेल नगर स्थित कांच के मंदिर के पीछे कॉलोनी में सड़क, नाली, साफ सफाई जैसी मूलभूत समस्याएं व्याप्त होने और कई मर्तबा शिकायत करने के बाद भी उनका निराकरण न किए जाने से कॉलोनी वासी खासे गुस्से में हैं। कॉलोनी निवासी जेपी कुशवाहा, रामेश्वर दयाल, रामवीर, सुमित, राजेश, अवधकिशोर आदि ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान आम रास्तों की सड़कें जगह-जगह खोद दी गई थी। पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद भी इन लाइनों में पानी की एक बूंद भी नहीं आती है, योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है। सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई जिससे सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं और खुदाई में निकली मिट्टी भी सड़कों पर जगह-जगह बिखरी पड़ी हुई है जिससे आवागमन में लोगों खासकर महिलाओं, बच्चों और बूढ़ों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पानी के जमा होने की स्थिति में सड़क के हालात और भी खराब हो जाते हैं। दोपहिया वाहन निकालने में खासी दिक्कत होती है। उक्त लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जल निगम और नगर पालिका प्रशासन द्वारा समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उक्त लोगों ने अब स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द पाइप लाइन के सहारे पानी की सप्लाई शुरू कराने तथा जर्जर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। उक्त लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *