विधायक रविदास मेहरोत्रा ने किया सड़क का उद्घाटन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ समाजवादी पार्टी लखनऊ सेंट्रल के विधायक रवि दास मेहरोत्रा ने टोरिया गंज चौराहे से शारख बिल्डिंग तक वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने सड़क निर्माण को इलाके के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रवि दास मेहरोत्रा ने ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के जिला अध्यक्ष शहजाद कुरैशी की सराहना करते हुए कहा कि शहजाद कुरैशी लगातार क्षेत्र की टूटी सड़कें, गलियों और जनता की समस्याओं को लेकर उनके पास आते रहे।

उन्होंने कहा कि “मैंने जनता से वादा किया था कि इस सड़क का निर्माण कार्य अवश्य पूरा कराया जाएगा और आज यह कार्य पूरा होकर जनता को समर्पित किया गया है।” उन्होंने आगे कहा कि विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है और शहजाद कुरैशी ने हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाने का कार्य किया है।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी महिला प्रदेश सचिव फरहाना ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शहजाद कुरैशी ने अपने कार्यालय में फ्री कैंप लगाकर लोगों की निःस्वार्थ सेवा की है। उन्होंने कहा कि एसआईआर में फॉर्म भरवाने से लेकर सरकारी दस्तावेज बनवाने तथा अन्य जनसमस्याओं के समाधान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

यही कारण है कि आज क्षेत्र के लोग कदम से कदम मिलाकर उनके साथ चल रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक रवि दास मेहरोत्रा और शहजाद कुरैशी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सड़क की बदहाली के कारण वर्षों से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था, खासकर बरसात के दिनों में आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता था।

अब सड़क निर्माण पूरा होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर विशेष रूप से सबीहा सुल्ताना (सपा शहरी सचिव महानगर), बहन जाहिदा, हाजी शप्पू, हाजी अम्मार कुरैशी (शब्बू), मोहम्मद शुऐब कुरैशी, बहालुद्दीन, खालिद उमर, अबू बकर (अल करीम होटल), हाजी शन्नो, इमरान कुरैशी, फैजान कुरैशी, शादो, सऊद (फार्मेसी), कमर, यूनुस, शाकरीन कुरैशी, मोहम्मद सूफियान, अरकम, यासिर कुरैशी, मूसा कुरैशी, अबूबकर, मोहम्मद अंस, शमीम वारसी,कमाल, आसीम मार्शल, हाफिज ख़ुबैब, हंजला गली, सलमान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अंत में राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के कन्वीनर मोहम्मद आफाक ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह मिलजुल कर कार्य जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *