यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
मुजफ्फरनगर आरके फार्म हाउस (सोहंजनी) तगान में आयोजित त्यागी ब्राह्मण बौद्धिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि घोसी सांसद श्री राजीव राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से आज हर वर्ग त्रस्त है। किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, युवा और आम जनता अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं।
श्री राजीव राय ने युवाओं और छात्रों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि रोजगार और शिक्षा जैसे बुनियादी सवालों का जवाब देने के बजाय सरकार विरोध की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवाओं और छात्रों पर लाठियां और पेलेट गन तक चलवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों का विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है और शांतिपूर्ण विरोध की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।
श्री राजीव राय ने कहा कि समाज को अपने अधिकारों और राजनीतिक हिस्सेदारी के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी राजनीतिक हिस्सेदारी के मामले में समाज को निराश नहीं करेगी। समाज की आवाज और उसके अधिकारों को मजबूती से उठाया जाएगा।
सम्मेलन के आयोजक, जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद त्यागी ने कहा कि वह हमेशा ईमानदारी, विश्वास और सम्मान की राजनीति में विश्वास रखते हैं तथा समाज के हित और राजनीतिक अधिकारों के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे।
सम्मेलन में राजनीतिक प्रतिनिधित्व के साथ-साथ समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस दौरान राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी, त्यागी समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव त्यागी, ग्राम प्रधान पुरा रवि त्यागी, ब्राह्मण खाप चौधरी वीरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, दुष्यंत शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र त्यागी,
बार संघ मुजफ्फरनगर के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर त्यागी, सुरेश त्यागी, त्यागी सभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी, महामंत्री ललित त्यागी, धनेश त्यागी, सुनील त्यागी, ग्राम प्रधान दिनकरपुर शिवकांत त्यागी, सुभाष त्यागी उकावली प्रधान, हरिओम त्यागी आदि मौजूद रहे