यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक आज पार्टी प्रदेश मुख्यालय के लखनऊ में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने की।
श्री अखिलेश यादव ने विधायकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को तैयार है। समाजवादी पार्टी को जनता का भारी समर्थन है। भाजपा सरकार के कुशासन से अब जनता ऊब गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सŸाा से हटना तय हो गया है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का गठबंधन 2027 विधानसभा चुनाव में भी रहेगा। समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, विधायकों को सकारात्मक बातें करना है। अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना है। जनता के बीच रहना है। पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और कार्यों को लोगों के बीच पहुंचाना है। समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में हर जिले का घोषणापत्र बनाएगी और उसे लागू करेगी। महिलाओं को हर साल 40 हजार रू0 पेंशन दिया जाएगा। साथ ही रोजगार के लिए महिलाओं को दो-दो लाख रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादे करती है। कोई वादा पूरा नहीं करती हैं। जनता जानती है कि समाजवादी पार्टी अपने वादे पूरे करती है।
बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव नेता विरोधी दल विधान परिषद श्री जासमीर अंसारी, पूर्व नेता विरोधी दल विधान परिषद श्री लाल बिहारी यादव, एमएलसी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री बलराम यादव एवं श्री राजेन्द्र चौधरी, विधायक एवं पूर्व मंत्री सर्वश्री इन्द्रजीत सरोज, शाहिद मंजूर, ओम प्रकाश सिंह, नवाब इकबाल महमूद, कमाल अख्तर, महबूब अली, दुर्गा प्रसाद यादव, श्री फरीद महफूज किदवई, तूफानी सरोज आदि सभी विधान सभा और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहे