सभा को महापौर प्रशांत सिंघल और कोल विधायक अनिल पाराशर ने किया सम्बोधित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ उद्योग युवा व्यापार मंडल रेडियो मार्केट मामू भांजा की व्यापारी सभा एवं व्यापारी सम्मान समारोह का कार्यक्रम विगत रात्रि मैरिस रोड पर एक होटल में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोल विधायक अनिल पाराशर और महापौर प्रशांत सिंघल ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान यहां व्यापारियों ने गणेश वंदना एवं गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और व्यापारी सभा के कार्यक्रम का संचालन राज नारायण सिंह ने किया और विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री अतुल सर्राफ भी व्यापारी सभा में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया और फिर इस व्यापारी सभा को महापौर प्रशांत सिंघल ने संबोधित किया।उन्होंने कहा कि मामू भांजा मार्केट में हमेशा अतिक्रमण रहता था जिसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती थी और बाजार के कुछ व्यापारी सड़कों पर काउंटर रखकर अतिक्रमण करते थे लेकिन नगर निगम ने इनकी निगरानी के लिए बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं जो 24 घंटे ऐसे व्यापारियों पर नजर रखते हैं और अब बाजार अतिक्रमण से मुक्त है।इतना ही नहीं मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप शहर में चारों तरफ विकास कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन अभी जनसहयोग की बहुत ज्यादा आवश्यकता है।कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि व्यापारी बहुत मेहनत और ईमानदारी से काम करता है लेकिन कभी कभी उसे आलोचना भी सहनी पड़ती हैं लेकिन इसमें भी कोई दोराय नहीं है कि जो सबसे ज्यादा काम करता है उसको ही सबसे ज्यादा सुनना पड़ता है। कोल विधायक ने व्यापारी को भामाशाह बताया और कहा कि समाज में आपसी समन्वय स्थापित करने का काम व्यापारी वर्ग से ज्यादा बेहतर कोई नहीं कर सकता।अंत में कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि अब साधन संसाधन काफी बढ़ गए हैं और प्रदेश में योगी जी की सरकार के चलते व्यापारी सुरक्षित है और आगे भी किसी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मामू भांजा उद्योग व्यापार मंडल की इस व्यापारी सभा में अध्यक्ष राजेश गर्ग ने सभी का आभार जताया और इस कार्यक्रम में यहां पर मुख्य सलाहकार शारदा प्रसाद शर्मा के अलावा महामंत्री राहुल गर्ग, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल,चेयरमैन किशन अरोरा,संरक्षक सुशील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय, संयुक्त महामंत्री विकास गुप्ता,दीपक वत्स,गौरव गुप्ता,भूपेश अग्रवाल, कन्हैया लाल गुप्ता और अंकित वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *