कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रदेश मुख्यालय मे आयोजित की गई महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

आज प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित कर भाजपा सरकार की तानाशाही व्यवस्था पर कांग्रेस पार्टी का रुख पूरी स्पष्टता के साथ रखा।
प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार द्वारा की गई ‘वोट चोरी’ के खिलाफ और देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए जब कांग्रेस के जाबांज़ कार्यकर्ताओं ने आगरा, गोरखपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में आवाज उठाई, तो इस सरकार ने उन पर बर्बर दमनचक्र चलाना शुरू कर दिया। लोकतंत्र की रक्षा कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गंभीर और फर्जी धाराओं के तहत जेल भेजा गया है तथा पुलिस द्वारा उनके साथ अभद्र, अपमानजनक और अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष जी ने पुलिसिया रवैये पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हद तो तब हो गई जब पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की और उन पर ‘हत्या के प्रयास’ जैसी संगीन धाराएं लगाकर उनका मानसिक और शारीरिक शोषण करने का काम किया है। लेकिन सत्ता के अहंकार में अंधी हो चुकी यह सरकार यह न भूले कि कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता इनकी लाठियों, फर्जी मुकदमों और जेल की सलाखों से डरने वाला नहीं है। कांग्रेस पार्टी के लोग बाबासाहेब के संविधान के सच्चे सिपाही हैं और जन-जन के मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध हैं।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष जी ने पार्टी की ओर से पूरा भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस अन्याय और तानाशाही के खिलाफ सड़क से लेकर अदालत तक पूरी ताकत से लड़ेगी और जीतेगी। जिन्होंने भी लोकतंत्र पर हमला किया है, जनता के अधिकारों का हरण किया है और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया है, वक्त आने पर उन सभी को कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा और जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

तानाशाही के इस दौर में कांग्रेस का हर सिपाही न्याय की मशाल लेकर अग्रिम पंक्ति में खड़ा है।
इस प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर, मीडिया विभाग अभय दुबे पूर्व मंत्री श् सी.पी. राय जी, चेयरपर्सन, प्रदेश मीडिया विभाग श्री कुंवर सिंह निषाद जी, वाइस चेयरपर्सन, प्रदेश मीडिया विभाग संजीव सिंह जी/श्रीमती प्रियंका गुप्ता प्रवक्ता श्री अलीमुल्लाह खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *