थाना इगलास की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ विगत 25 सितंबर को एक वादी की पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।इसके बाद थाना इगलास की पुलिस टीम द्वारा संबंधित अभियुक्त अर्जुन पुत्र शंकर लाल निवासी ग्राम पिपलोन खुर्द थाना आगर जनपद आगर मध्यप्रदेश को थाना क्षेत्र इगलास से गिरफ्तार किया गया।इस दौरान विवेचना और मुकदमा में पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई।इसे गिरफ्तार करने वाली थाना क्षेत्र इगलास की पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह तोमर के अलावा उपनिरीक्षक दीपक कुमार, कांस्टेबल प्रिन्स और महिला कांस्टेबल प्रिया स्वामी का विशेष सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *