यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
*लखनऊ:* माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के निर्देशानुसार और नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के आदेश पर नगर निगम लखनऊ के विभिन्न जोनों में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारियों ने किया, जिसमें नादरगंज, अमौसी, अकबरी गेट, इंदिरा नगर, खजाना चौराहा समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में अवैध अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत जोन-5, जोन-6, जोन-7 और जोन-8 में अवैध अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। ठेले, गुमटी, काउंटर, बैनर, पोस्टर और अन्य सामान जब्त किए गए तथा अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई।
*जोन-5: नादरगंज से आलमबाग तक चला अभियान*
जोन-5 के अंतर्गत नादरगंज, अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया एवं टेढ़ीपुलिया से आलमबाग मेट्रो स्टेशन तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल *5 ठेले, 3 काउंटर हटाए गए*, साथ ही *1 सिलेंडर, 1 काउंटर और 3 लोहे के बोर्ड जब्त* किए गए। अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी *श्री नन्दकिशोर* द्वारा किया गया, जिसमें *कर अधीक्षक श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव*, *राजस्व निरीक्षक श्री अनुज गौड़*, *सुश्री रेनू यादव*, *श्री पीयूष तिवारी*, प्रवर्तन दल (296) एवं *पुलिस बल* की उपस्थिति रही।
*जोन-6: नक्खास चौराहा से कुड़िया घाट तक हटे 38 अतिक्रमण*
जोन-6 क्षेत्र में अकबरी गेट ढाल से नक्खाश चौराहा, एक्जॉन स्कूल व कुड़िया घाट चौराहा तक दोनो पटरियों पर अतिक्रमण हटाया गया। अभियान में *20 ठेले व 18 अस्थाई दुकानें हटवाई गईं*, तथा *7 ठेले, 1 लकड़ी की मेज, 1 मुर्गे की जाली, 4 कैरेट जब्त* किए गए। अतिक्रमणकर्ताओं से *₹2300 का जुर्माना वसूल* कर उन्हें सचेत किया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व जोनल अधिकारी *श्री मनोज यादव*, कर अधीक्षक *श्री विजय शंकर* एवं कर निरीक्षक *श्री धर्मदेव* ने किया।
*जोन-7: खलीफा होटल से नौबस्ता पुलिया तक हटे बैनर और झोपड़ियां*
नगर आयुक्त के निर्देश पर जोन-7 अंतर्गत *खलीफा होटल से इंदिरा नगर सेक्टर-11 मोड़* तक कुल *95 अवैध बैनर/पोस्टर* हटाए गए। *अमराई चौराहा से नौबस्ता पुलिया* तक *12 झोपड़ियां और 4 टीन शेड ध्वस्त* किए गए। इसके अलावा *1 सिलेंडर, 6 कैरेट, 1 लोहे का काउंटर जब्त*, तथा *5 ठेले, 2 ठेलियां, 3 गुमटी हटाई* गईं। अभियान की निगरानी *जोनल अधिकारी श्री आकाश कुमार*, कर अधीक्षक *श्री राम अचल*, *ई.टी.एफ. टीम*, पुलिस बल और 296 टीम ने की।
*जोन-8: खजाना चौराहे से बंगला बाजार चौकी तक चला वृहद अभियान*
जोन-8 में *खजाना चौराहे से बंगला बाजार चौकी*, *लोकबंधु अस्पताल के सामने* और *बरिगंवा ज्वाला मंदिर की दोनों पटरियों* पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान *5 स्टूल, 1 छोटा सिलेंडर, 3 कैरेट, 1 कांटा तराजू, 1 स्टैंडिंग बोर्ड* जब्त किए गए। *296 टीम* के साथ चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी श्री अजीत कुमार राय द्वारा किया गया।