लखनऊ केंद्र की भाजपा सरकार के ग्यारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वार चलाया जाएगा अभियान लोगो को दी जाएगी जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण” के 11 वर्षों पर केंद्रित अभियान 10 जून से 21 जून तक चलाया जाएगा। अभियान को व्यापक स्तर पर चलाएं जाने के लिए भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, राज्यसभा सांसद बृजलाल, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अर्चना मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के जनकल्याण को समर्पित 11 वर्ष युग परिवर्तन का काल है। भाजपा सरकार के जनकल्याण को समर्पित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिसमें 9 जून को राष्ट्रीय स्तर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री गण प्रेस वार्ता करेंगे। उसके बाद 10 जून को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस वार्ता और प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। 11 व 12 जून को जिला स्तर पर प्रेस वार्ता और 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी व प्रबुद्ध समागम का आयोजन होगा जिसमें अधिवक्ता, शिक्षक, चिकित्सक, इंजीनियर, वकील और अन्य प्रबुद्ध वर्ग शामिल होंगे।

13 से 15 जून को मंडल स्तर पर अभियान चलाया जाएगा जिसमें विकसित भारत संकल्प सभाओं का आयोजन होगा।
16 से 18 जून को शक्ति केंद्र स्तर पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड पंजीकरण व वितरण कराया जाएगा। मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां का साहित्य घर-घर वितरित किया जाएगा।
21 जून को प्रत्येक मंडल में योग शिविर के आयोजन के साथ विश्व योग दिवस को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि देश की जनता ने विकसित , स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार को चुना है। यह सरकार लगातार 11 वर्ष से जनता की उम्मीदों और विश्वासों पर खरा उतर रही है। यह पहली केंद्र सरकार है, जो विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यशाला में महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, सुधीर हलवासिया घनश्याम अग्रवाल, सीता नेगी, जया शुक्ला, विजय भुर्जी, राकेश सिंह, सहित महानगर पदाधिकारी, अभियान संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक सहित आईटी व सोशल मीडिया टीम कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *