लखनऊ प्रवास के दौरान कई परिवारों से की मुलाकात, परिजनों को बंधाया ढांढस; संवेदना और आत्मीयता के साथ साझा किया दुख

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ केंद्रीय रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

रक्षामंत्री सदर बाजार कैंट में रितेश गुप्ता की माता जी के निधन पर उनके आवास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने शकुंतला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह के पिता देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधेश्वर की श्याम विहार कॉलोनी में भाजपा लखनऊ महानगर महामंत्री सत्येंद्र सिंह के भतीजे के निधन पर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दिवाकर सेठ के आवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। डालीगंज स्थित मुकरीम नगर में स्वर्गीय डॉ. एस.आर. अजमी के आवास पर भी पहुंचे। हसनगंज में संदीप सिंह वर्मा की माता जी के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इंदिरा नगर सेक्टर-11 में भाजपा लखनऊ महानगर मंत्री पंकज सक्सेना के पिता जी तथा गोमती नगर के विशालखंड में स्वर्गीय भोला नाथ तिवारी के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात की।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि इस अवसर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा, विशेष कार्यकारी अधिकारी केपी सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *