यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
आज मुख्यमंत्री राजस्थान भजन लाल शर्मा ने झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में प्रवासी राजस्थानी लोगो सहित विभिन्न चैप्टर्स के अध्यक्षों एवं एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों से प्रत्यक्ष एवं वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान प्रदेश की विकास यात्रा में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा उनके बहुमूल्य सुझावों पर सार्थक चर्चा की।
इस अवसर पर राजस्थान फाउंडेशन के 11 नए चैप्टर्स के शुभारंभ की घोषणा की तथा कॉफी टेबल बुक ‘विकास के सहभागी’ का विमोचन किया। साथ ही, सभी को आगामी 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रवासी राजस्थानियों का अनुभव, उद्यमशीलता, नवाचार और अपनी मातृभूमि के प्रति समर्पण प्रदेश की प्रगति को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की अपार क्षमता रखता है। हमारी सरकार उनके सामर्थ्य, अनुभव और वैश्विक नेटवर्क को राजस्थान की विकास यात्रा से जोड़कर निवेश, रोजगार सृजन और समृद्धि के नए अवसर विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आइए, अपनी जड़ों से जुड़े रहकर, अपने सामर्थ्य और संकल्प से राजस्थान की प्रगति को नई गति दें तथा सामूहिक सहभागिता से ‘विकसित राजस्थान, विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करें।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी उप मुख्यमंत्री एवं डॉ प्रेम चन्द Bairwa जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।