भारत फिर बनेगा विश्व गुरु, मां दुर्गा देश को दें शक्ति और सामर्थ्य: राजनाथ सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ केंद्रीय रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को जानकीपुरम स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि भारत को इतनी शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें कि देश एक बार फिर विश्व गुरु के पद पर आसीन हो सके।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तेजी से बढ़ी है। एक समय था, जब दुनिया भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लेती थी, लेकिन मां दुर्गा का आशीर्वाद है कि आज पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है कि भारत क्या कह रहा है। उन्होंने कहा कि भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा लगातार मजबूत हो रही है। यह देश की बढ़ती शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि नवरात्र शक्ति, आस्था और साधना का पर्व है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। मां दुर्गा के आशीर्वाद से देश निरंतर उन्नति करे और भारत को पुनः विश्व गुरु बनने की शक्ति मिले, यही उनकी कामना है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुर्गा पूजा आयोजन समिति की ओर से प्रतिवर्ष किए जा रहे भव्य आयोजन की सराहना करते हुए संयोजक और आयोजकों को बधाई दी। और आश्वासन दिया कि इससे अधिक भव्य आयोजन के लिए भविष्य में हर सम्भव मदद की जाएगी ।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा, पवन सिंह चौहान, विशेष कार्यकारी अधिकारी केपी सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला, बीबीडी चेयरमैन विराज सागर, विवेक सिंह तोमर, संयोजक सौरभ बंधु उपाध्याय, राकेश पांडेय तथा महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *