राजधानी के भूतनाथ समेत कई क्षेत्रों में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारों में शामिल,हुई मेयर सुषमा खर्कवाल एवं की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ ज्येष्ठ माह के पावन तृतीय ‘बड़ा मंगल’ के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों, सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारों में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी सम्मिलित हुईं। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया एवं प्रभु श्रीराम तथा संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर शहरवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

*हजरतगंज में फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के भंडारे में पहुंचीं महापौर*
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने हजरतगंज स्थित मीडिया पॉइंट पर उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया एवं सभी का अभिवादन किया।

*गोमतीनगर में 17वें विशाल भंडारे में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी रहे मौजूद*
इसके उपरांत महापौर गोमतीनगर स्थित सहारा बाजार निकट वेब सिनेमा, विभूति खंड में आयोजित 17वें विशाल भंडारे में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर प्रदेश के माननीय पर्यटन मंत्री आदरणीय श्री जयवीर सिंह जी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू जी द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की महापौर ने सराहना की।

*इंदिरानगर में सीता मईया रसोई के सुंदरकांड एवं भंडारे में की सहभागिता*
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी इंदिरानगर स्थित सी-ब्लॉक, अग्रवाल प्लाजा में सीता मईया रसोई द्वारा आयोजित 22वें सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे में भी पहुंचीं। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर आयोजक श्री संदीप पाठक जी (मंडल महामंत्री, पूर्व-3 एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी, मैथिलीशरण गुप्त वार्ड, भाजपा) समेत आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

*अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के आयोजन में भी हुईं शामिल*
इसी क्रम में महापौर इंदिरानगर स्थित 17/153 में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के तत्वावधान में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे में सम्मिलित हुईं। इस अवसर परp पार्षद प्रतिनिधि श्री राम कुमार वर्मा जी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

*ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के भंडारे में लिया आशीर्वाद*
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने मालवीय नगर, ऐशबाग स्थित ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 17वें विशाल भंडारे में भी सहभागिता की। कार्यक्रम में भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष श्री राजीव मिश्रा जी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

*अलीगंज में विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच किया प्रसाद वितरण*
अलीगंज स्थित रवींद्र गार्डन, सेक्टर-ई में आयोजित विशाल भंडारे में भी महापौर सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर आयोजक श्री अजय कुमार गुप्ता जी, वरिष्ठ संवाददाता श्री अजय दुबे जी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महापौर ने यहां भी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।

*भूतनाथ क्षेत्र में व्यापार मंडल के विशाल भंडारे में दर्ज कराई उपस्थिति*
भूतनाथ लखनऊ व्यापार मण्डल के तत्वाधान में तीसवें विशाल भंडारे का आयोजन तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर भूतनाथ क्षेत्र में किया गया, जिसमें महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने सहभागिता की। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी देवेंद्र गुप्ता, अरविन्द पाठक, उत्तम कपूर, लवकुश राजानी, मोहित गर्ग, नदीम खान, गौरव अग्रवाल, ऋषभ गुप्ता, संदीप रस्तोगी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

*‘बड़ा मंगल सेवा और सामाजिक समरसता का पर्व’*
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि ‘बड़ा मंगल’ केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम एवं बजरंगबली से समस्त प्रदेशवासियों के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *