यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह निरंतर यह साबित कर रहे हैं कि जनप्रतिनिधि का असली धर्म केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े होना है।
दरोगा खेड़ा निवासी देवांश रावत, जो अवध कॉलेज, रामविहार में कक्षा 4 के छात्र हैं, आर्थिक तंगी के कारण अपनी स्कूल फीस जमा नहीं कर पा रहे थे। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए माननीय विधायक जी द्वारा उनकी शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इसी क्रम में अमौसी हड़ाइन खेड़ा निवासी कविता गौतम जी, जो बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं, फीस न जमा होने के कारण परीक्षा फॉर्म तक भरने में असमर्थ थीं। आवेदन प्राप्त होने पर माननीय विधायक जी की ओर से उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनकी शिक्षा जारी रखने का मार्ग प्रशस्त किया गया।
उतरेठिया निवासी श्री आर.एस. दुबे (बाबाजी) जी की बड़ी पुत्री गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में उनका उपचार चल रहा है। आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की पीड़ा को समझते हुए माननीय विधायक श्री डॉ. राजेश्वर सिंह जी द्वारा उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया गया।
जब नेतृत्व संवेदनशील हो, तब सहायता केवल घोषणा नहीं — बल्कि ज़रूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी बन जाती है।