बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विभिन्न भंडारों में पहुंचकर किया सेवा कार्य

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ चौथे बड़े मंगल के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित भंडारों एवं धार्मिक आयोजनों में पहुंचकर भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं एवं भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर आनंद द्विवेदी ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व लखनऊ की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्व सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को बड़े मंगल की शुभकामनाएं देते हुए समाज में भाईचारा, सद्भाव और मानव सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने का अपील किया।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़े मंगल के अवसर पर सेवा कार्यों में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *