अयोध्या के बीकापुर विधानसभा अंतर्गतसमाजवादी पार्टी,द्वारा बिजली कटौती समेत अन्य जनहित की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन उप जिलाधिकारी सोहावल को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

अयोध्या जनपद के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम, पेपर लीक, कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गैस सिलेंडर की किल्लत एवं उर्वरक की समस्या के समाधान हेतु समाजवादी पार्टी के लोग बड़ी संख्या में सोहावल तहसील मार्ग पर पैदल मार्च निकालते हुए सोहावल तहसील प्रांगण की और बढ़ रहे थे, भारी पुलिस बल के साथ पहुंची उप जिलधिकारी सोहावल सविता राजपूत ने खुद रास्ते में आकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित 9 सूत्रीय मांग का ज्ञापन प्राप्त किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं की संख्या चर्चा का विषय रही। लोगों के हाथों में समाजवादी पार्टी के झंडे के साथ-साथ विभिन्न जन समस्याओं से जुड़े नारों की तख्तियां और प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर महंगाई को दर्शा रहा था।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता हाजी फिरोज खान गब्बर ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण आमजन, व्यापारी, छात्र एवं किसान सभी परेशान हैं। डीजल-पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों ने परिवहन, खेती एवं रोजमर्रा की वस्तुओं के मूल्य में अत्यधिक वृद्धि कर दी है, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग का जीवन संकट में पड़ गया है।
इस मौके पर प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार पटेल, बलराम मौर्य, छोटे लाल यादव, एजाज अहमद, जय सिंह यादव, अजय कुमार वर्मा, डॉ. राम सुमेर भारती, जिला पंचायत प्रतिनिधि अजय रावत, जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर यादव छोटू, जिला पंचायत सदस्य सूरज यादव, महिला सभा के जिलाध्यक्ष सरोज यादव, रीता निषाद, नरेंद्र यादव, अवधेश गोस्वामी, शरद पासवान, राम बरन निषाद, राकेश यादव, राम सिंह मास्टर, बुधराम यादव, जगजीवन पटेल, अमृत लाल वर्मा, श्री प्रकाश वर्मा, रामानंद निषाद, चंद्र प्रकाश यादव, अशोक यादव, अनंत राम यादव, बाबुल सिंह, सतीश यादव, अशोक चौधरी, सूरज निषाद, सभासाद अबरार अहमद, दिनेश चौधरी, सफीक अहमद, किसान नेता फरीद अहमद, संतराम रावत, डीके खान, खालिद खान, एहसात खान, दयाशंकर भारती, अरविंद यादव, प्रधान मनोज यादव, राम प्रसन्न, रंजीत रावत, सुल्तान खान, मनोज कुमार पासी, प्रधान खुर्शीद खान, प्रधान मुकेश कुमार, प्रधान नकछेद रावत, सुभाम यादव, मोहम्मद अयान, निजाम खान, नफीस खान, अनुभव प्रजापति, राजा सिंह, मनोज पांडेय, दिलीप वर्मा, राकेश वर्मा, अनमोल शर्मा, राज कुमार निषाद, विपिन यादव, दीपक यादव, तेज बाहदुर यादव, कृष्ण कुमार निषाद, इजहार खान, अलीम खान, दूध नाथ यादव, ज्योति सोरूप वर्मा, दिवाकर कनोजिया, पप्पू पासी, दयानन्द पासी, आमिर खान, अरविन्द ठक्ब्, शेर खान, पूजा वर्मा, अनवर भाई, सुरेश कोरी, जहूर मामा, बुल्ले अन्सारी, पूर्व प्रधान मेराज खान, शोएब खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *