उन्नाव सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए आपत्तिजनक होल्डिंग के विरोध में सपा नेताओं ने पुलिस को सौंपा प्रार्थना पत्र की कार्यवाही की माँग

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

उन्नाव जनपद में दिनांक 26 मई 2026 को मध्य रात्रि में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण स्थानों पर आपत्तिजनक होल्डिंग लगाये गए थे आज उसके विरोध में जनपद के जिलाध्यक्ष श्री राजेश कुमार यादव ने समाजवादी पार्टी जनपद उन्नाव के सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को उपरोक्त प्रकरण से अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उपरोक्त प्रकरण में शामिल अराजक तत्वों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की माँग की जिससे भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो और उन्नाव जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे और साथ ही दिन प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल और गैस के बढ़ रहे दामों तथा बिजली की लगातार बढ़ती कटौती को लेकर भी उन्नाव की जनता जनार्दन की तरफ से विरोध प्रकट किया गया।
श्री यादव ने इस मौके पर मीडिया के साथियों से बातचीत करते हुए कहा कि जो भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकती, दिन प्रतिदिन बढ़ रही मंहगाई पर लगाम नहीं लगा सकती, युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती, भर्ती परीक्षाओं को निष्पक्ष नहीं करा सकती वो आम जनता का ध्यान इन महत्वपूर्ण मुद्दों से भटकाने के लिए समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के दिन प्रतिदिन नए-नए हथकंडे अपनाने का काम करती है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पूर्व मंत्री सुधीर रावत, पूर्व विधायक उदयराज यादव, बदलू खां, राधेलाल रावत, पूर्व प्रत्याशी डॉ० आँचल वर्मा, मुन्ना अल्वी सहित जनपद के समस्त नेतागण, पदाधिकारीगण एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *