वाणिज्य बन्धु की बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने लखनऊ के अपर जिलाधिकारी से लखनऊ के सभी सरकारी विभागों में लखनऊ के व्यापारियों से खरीद किए जाने को प्राथमिकता दिए जाने की मांग की

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

“वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट” की तर्ज पर “लोकल डिस्ट्रिक्ट- लोकल ट्रेडर” व्यवस्था शुरू करने की मांग, व्यापारियों ने की

प्रिंस मार्केट, हजरतगंज के व्यापारियों ने अपर जिलाधिकारी से प्रिंस मार्केट के निकट कई टन (15 फीट से अधिक ऊंचा और 30 फिट से अधिक लंबा) कूड़ा उठवाने का आग्रह किया

अयोध्या रोड स्थित सहारा शॉपिंग सेंटर के व्यापारियों ने तथा आशियाना स्थित खजाना मार्केट के व्यापारियों ने अपर जिलाधिकारी से परिसर में मेंटेनेंस हेतु जिला प्रशासन से सहयोग की मांग की

भूतनाथ मार्केट के व्यापारियों ने भूतनाथ मार्केट में दबंगों द्वारा सड़क का सौदा करते हुए सड़क पर बड़ी-बड़ी अस्थाई दुकानें लगवाए जाने की शिकायत की

तेलीबाग बाजार में पार्किंग की समस्या व्यापारियों ने उठाई

गोमती नगर ,अयोध्या रोड, आलमबाग सहित कई बाजारों में क्रेन से गाड़ियां उठाई जाने की समस्या भी वाणिज्य बंधु की बैठक में व्यापारियों ने उठाई

शनिवार ,30 मई ,कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अपर जिलाधिकारी महेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित वाणिज्य बंधु की बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने राजधानी के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को बिन्दुवार अपर जिलाधिकारी के सामने उठाया
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बैठक में अपर जिलाधिकारी से कहा वर्तमान में ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं मॉल कल्चर से व्यापारियों का व्यापार प्रभावित है ऐसे में प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार वोकल फॉर लोकल की अवधारणा के अनुरूप लखनऊ के जिला प्रशासन एवं लखनऊ के सभी सरकारी विभागों में सभी सरकारी खरीद में लखनऊ के व्यापारियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए उन्होंने वाणिज्य बंधु की बैठक में वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट की तर्ज पर लोकल डिस्ट्रिक्ट- लोकल ट्रेडर्स व्यवस्था शुरू करने की मांग करते हुए लखनऊ के अपर जिलाधिकारी से लखनऊ के व्यापारियों को लखनऊ के सरकारी विभागों में खरीद मे प्राथमिकता देने का मुद्दा उठाया

प्रिंस मार्केट, हजरतगंज आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम एवं महामंत्री रवि मंगलानी ने जिलाधिकारी से प्रिंस मार्केट के निकट कई टन (15 फीट से अधिक ऊंचा और 30 फीट से अधिक लंबा) एकत्रित कूड़ा उठवाने का आग्रह किया
अयोध्या रोड स्थित सहारा शॉपिंग सेंटर के प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने तथा आशियाना स्थित खजाना मार्केट के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर एवं महासचिव आर के एस राठौर ने जिलाधिकारी से परिसर में मेंटेनेंस हेतु जिला प्रशासन से सहयोग की मांग की
खजाना मार्केट के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कहा कानपुर रोड योजना के अंतर्गत खजाना कंपलेक्स अंसल हाउसिंग ने बनाया था किन्तु अंसल द्वारा अपार्टमेंट अधिनियम की धारा 14(2) के अनुसार अभी तक R W A को हस्तगत नहीं किया है जिसकी वजह से परिसर में बड़ी समस्याएं आ रही है व्यापारियों ने जिला प्रशासन का नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग की इसी प्रकार से सहारा शॉपिंग सेंटर के व्यापारियों ने भी सहारा के चले जाने के बाद अव्यवस्था की शिकायत करते हुए सहारा शॉपिंग सेंटर में जिला प्रशासन के नोडल अधिकारी की नियुक्ति एवं व्यवस्था RWA को सौपने की मांग की
भूतनाथ मार्केट के चेयरमैन कमल अग्रवाल एवं भूतनाथ मार्केट के व्यापारियों ने भूतनाथ मार्केट में दबंगों द्वारा सड़क का सौदा करते हुए सड़क पर बड़ी-बड़ी अस्थाई दुकानें लगाई जाने की शिकायत की
तेलीबाग आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजन मिश्रा ने तेलीबाग बाजार में पार्किंग की समस्या उठाई
गोमती नगर ,अयोध्या रोड, आलमबाग सहित कई बाजारों में क्रेन द्वारा ग्राहकों एवं आगंतुको की गाड़ियां तुरंत उठा लिए जाने का विषय भी उठाया
रिंग रोड आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने खुर्रम नगर रिंग रोड स्थित नाले की कई सालो से सफाई न किए जाने की शिकायत की तथा
नाले की सफाई करवाई जाने का जिला अधिकारी से आग्रह किया
“वाणिज्य बंधु “की बैठक में अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, खजाना मार्केट के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर, महासचिव आरकेएस राठौर ,भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के चेयरमैन कमल अग्रवाल ,सहारा शॉपिंग सेंटर अयोध्या रोड के प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ,प्रिंस मार्केट हजरतगंज आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम ,महामंत्री रवि मंगलानी, अयोध्या रोड के अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन सहित आदर्श व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *