डा॰ राजेश्वर सिंह के निरंतर प्रयासों से 169 सप्ताह से चल रहा ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मान अभियान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

साइकिल, लैपटॉप और टैबलेट से सम्मानित हो रहीं प्रतिभाएं, सरोजनीनगर में शिक्षा को मिला जनआंदोलन का स्वरूप: डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ आज लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा केंद्र एवं राज्य बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल शैक्षणिक उपलब्धि का नहीं, बल्कि परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है।

इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनका सदैव यह विश्वास रहा है कि मेधावी विद्यार्थी ही विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के भविष्य के निर्माता हैं। इसी सोच के साथ चार वर्ष पूर्व सरोजनीनगर में मेधावी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य केवल पुरस्कार प्रदान करना नहीं, बल्कि प्रतिभा को पहचान देना, उसका उत्साहवर्धन करना तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से संचालित *“गाँव की शान, मेधावियों का सम्मान”* अभियान के तहत सरोजनीनगर में विगत 169 सप्ताह से निरंतर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। प्रत्येक सप्ताह आयोजित कार्यक्रम में गाँव के दो मेधावी बालक एवं दो मेधावी बालिकाओं सहित कुल चार विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल तथा 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप एवं टैबलेट देकर सम्मानित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 2,000 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें 1,800 से अधिक विद्यार्थियों को साइकिल, लैपटॉप एवं टैबलेट वितरित किए गए हैं। यह पहल केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, परिश्रम और उत्कृष्टता के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करने का एक सतत प्रयास है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “गाँव की शान” के रूप में सम्मानित ये विद्यार्थी न केवल अपने परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। प्रतिभा का सम्मान और परिश्रम का प्रोत्साहन ही आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव है।

उन्होंने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज के ये मेधावी विद्यार्थी ही कल के विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के निर्माता बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *