ग्राम सदूपुरा में दीवार तोड़कर नया दरवाजा बनाने पर ग्रामीण ने एसडीएम से लगाई गुहार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

*कोंच*(जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम सदूपुरा में पैतृक संपत्ति से जुड़े रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है गांव निवासी हाकिम सिंह पुत्र सुखलाल ने दिन गुरुवार को उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को एक शिकायती पत्र सौंपकर पड़ोसी पर आम रास्ते को प्रभावित करने का आरोप लगाया है उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है
शिकायती पत्र के अनुसार हाकिम सिंह का कहना है कि उनकी पैतृक संपत्ति के समीप लगभग छह फीट चौड़ा रास्ता है जिसका उपयोग वह और उनके परिवार के सदस्य वर्षों से आवागमन के लिए करते आ रहे हैं उनका आरोप है कि पड़ोसी जिनका पहले से पूर्व दिशा में दरवाजा बना हुआ है अब पश्चिम दिशा में स्थित करीब आठ फीट ऊंची दीवार को तोड़कर नया दरवाजा खोलने की तैयारी कर रहे हैं
हाकिम सिंह का दावा है कि यदि उक्त स्थान पर नया दरवाजा बनाया जाता है तो आम रास्ता प्रभावित होगा जिससे न केवल उनके परिवार बल्कि आसपास के अन्य लोगों के आवागमन में भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है उन्होंने आशंका जताई कि इससे भविष्य में विवाद और बढ़ सकता है तथा गांव का माहौल भी प्रभावित हो सकता है
प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस कार्य का विरोध किया तो उन्हें धमकियां दी गईं उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी रहेगी
शिकायत में उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि संबंधित दीवार को तोड़कर नया दरवाजा बनाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए साथ ही उन्होंने प्रशासन से दोनों पक्षों को सुनकर न्यायसंगत समाधान निकालने की भी अपील की है।
वहीं एसडीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *