आम रास्ता एवं जलस्रोत पर अवैध कब्जा हटाये जाने के लिए एस डी एम को दिया पत्र

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

*कोंच*(जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम रामपुर सनेता नकटेला में आम रास्ते और सरकारी पेयजल स्रोत पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है दिन गुरुवार को ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की
ग्रामीणों में बाबूलाल शोभाराम जसमंत सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि गांव निवासी एवं उनके पुत्रों द्वारा सार्वजनिक आवागमन के रास्ते पर लिड़ोरी बनाकर और पशु बांधकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है इससे ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त मामले को लेकर पहले सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कोंच की अदालत में वाद संख्या 173/2025 दायर किया गया था जिसे न्यायालय ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया था इसके बावजूद कथित अतिक्रमण नहीं हटाया गया और रास्ता अब भी बाधित बना हुआ है
ग्रामीणों ने बताया कि 25 फरवरी 2026 को भी इस संबंध में एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई उन्होंने प्रशासन से न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
इसी बीच गांव के निवासी लालू पुत्र शोभाराम ने अलग शिकायत देकर आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने सरकारी हैंडपंप में समरसेबल पंप लगाकर उस पर कब्जा कर लिया है उनका कहना है कि सार्वजनिक जलस्रोत के निजी उपयोग के कारण गांव में पेयजल संकट गहरा गया है और ग्रामीणों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है
ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकारी हैंडपंप से समरसेबल पंप हटवाकर उसे पुनः सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने दोनों शिकायतों को क्षेत्राधिकारी (सीओ) को अग्रसारित करते हुए शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई एवं निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *