यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
प्रकृति केवल हमारी आवश्यकता नहीं, हमारी जिम्मेदारी भी है।”
मेरा विश्वास है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं। इसी संकल्प के साथ हम “नेट ज़ीरो सरोजनीनगर 2040” अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसका लक्ष्य सरोजनीनगर को स्वच्छ, हरित, सुरक्षित और सतत विकास का आदर्श बनाना है।
विद्यालयों, आवासीय सोसाइटियों, टाउनशिप, उद्योगों, गांवों और सरोवरों को नेट ज़ीरो मॉडल से जोड़ने के साथ-साथ “Environment Warriors” अभियान के माध्यम से जनभागीदारी को भी सशक्त किया जा रहा है।
ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवन, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा और अधिकाधिक वृक्षारोपण जैसे छोटे कदम ही बड़े परिवर्तन की नींव हैं।
आइए, हम सभी अपने अपने घरों में बागवानी के साथ साथ एक पेड़ जरूर लगाएं और सभी मिलकर एक हरित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर सरोजनीनगर के निर्माण का संकल्प लें।