विशेष जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा महानगर कार्यालय में बैठक सम्पन्न

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में विशेष जनसंपर्क अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रभारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में अभियान की रूपरेखा, कार्यक्रमों के संचालन तथा जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की। उन्होंने बताया कि आज 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश मंत्री, विधायक, विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

उन्होंने बताया कि विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत लखनऊ महानगर में ऐसे 500 प्रबुद्ध एवं ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों की सूची तैयार की गई है, जिन्होंने समाजसेवा, साहित्य, खेल, शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसी क्रम में 11 जून को प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन सहकारिता भवन में आयोजित किया जाएगा जिसमें माननीय केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का आना प्रस्तावित है। सांसद, राज्यसभा सदस्य को 50-50 प्रबुद्धजनों से संपर्क का दायित्व सौंपा गया है तथा वे अपनी लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में एक दिन का प्रवास करेंगे। इसी प्रकार विधायक, विधान परिषद सदस्य को भी 50-50 नाम आवंटित किए गए हैं और वे अपनी विधानसभा के प्रत्येक मंडल में प्रवास कर प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित करेंगे।

बैठक में वृक्षारोपण अभियान को गति देने, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों की सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाने तथा जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों द्वारा विकास कार्यों एवं उच्च प्राथमिकता वाली परियोजनाओं के भ्रमण हेतु “प्रगति पथ यात्रा” आयोजित किए जाने पर भी चर्चा की गई।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि बैठक में महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सतेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, उत्तम मिश्रा, मयंक बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *