प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के यशस्वी कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा विभिन्न मंदिरों में पूजन का आयोजन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन एवं आरती कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होकर राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण की कामना की।

इसी क्रम में हनुमान सेतु मार्ग स्थित हनुमान सेतु मंदिर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह तथा भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री संजय राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

वही बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पूजन अर्चन कार्य किया । तो वहीं मौनी बाबा मंदिर, आलमबाग में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह पूजन में सहभागिता किया।

चौक स्थित बड़ी काली जी मंदिर पर विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह सम्मलित हुए। हनुमान मंदिर, 8 नंबर चौराहा, निरालानगर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा, जबकि भूतनाथ मंदिर, बी-ब्लॉक, इंदिरानगर में पूरब विधानसभा के विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

छाछी कुआं, सुभाष मार्ग, याहियागंज में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बृज लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त महाकालेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर-एफ विस्तार, सरोजनीनगर में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी रामचन्द्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें।

भाजपा महानगर पदाधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी उपलक्ष्य में आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र की समृद्धि, सुरक्षा और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *