यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद अयोध्या में वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा के अनावरण तथा ₹378 करोड़ से अधिक लागत के राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सहित 126 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी विरासत, महान विभूतियों और आस्था के केंद्रों का सम्मान एवं संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश सरकार विकास और विरासत के समन्वय के साथ ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन तथा जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।