हलवासिया कोर्ट में विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक संपन्न

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आगामी विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को हलवासिया कोर्ट, हजरतगंज में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा की गई ।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा की जीत का आधार उसका सशक्त बूथ संगठन है। बूथ स्तर तक सक्रिय, प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को और अधिक गतिशील एवं प्रभावी बनाने का अभियान है। प्रत्येक मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं बूथ पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से निर्वहन करें, ताकि सम्मेलन में अधिकतम कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ महानगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल संगठन की रीढ़ है और सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से सम्मेलन संगठन की शक्ति का भव्य प्रदर्शन बनेगा। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, जनसंपर्क, व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, सुधीर हलवासिया, महानगर महामंत्री घनश्याम अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, विनायक पांडे, टिंकू सोनकर, सीता नेगी सहित लखनऊ महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *