लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेश कार्यालय महत्पूर्ण बैठक हुई सम्पन्न

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सभी कांग्रेस उम्मीदवारों ने सहभागिता की। यह बैठक केवल एक संवाद नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता के हकों की लड़ाई को एक नई दिशा और धार देने का शंखनाद है।

इस विशेष सांगठनिक बैठक की अध्यक्षता प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष – अनुसूचित जाति विभाग राजेंद्र पाल गौतम द्वारा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की विशिष्ट उपस्थिति रही, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी की आगामी भूमिका को लेकर सभी का मार्गदर्शन किया।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव गण – धीरज गुर्जर राजेश तिवारी प्रदीप नरवाल नीलांशु चतुर्वेदी सत्यनारायण पटेल तौकीर आलम , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी व माननीय विधायक वीरेंद्र चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव 2022 के सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के जमीनी फीडबैक, स्थानीय जनसमस्याओं और संगठन की वर्तमान स्थिति को शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखा। साथ ही उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार की विफलताओं, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर ब्लॉक और बूथ स्तर तक बड़े आंदोलन खड़े करने की रूपरेखा तैयार की गई। इसके अलावा संगठन को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक और अधिक सक्रिय व अभेद्य बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना पर सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *