विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी के सन्दर्भ पुस्तकालय में गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 467वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

“ऋषि का सद्ज्ञान मनुष्य को सत्कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है।” -उमानन्द शर्मा
“ऋषि का सद्साहित्य समाज के मार्गदर्शन के लिए है।” – विधान सभा अध्यक्ष

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत “मा० विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना, उ०प्र०” के सन्दर्भ पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 467वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह सम्पूर्ण साहित्य श्रीमती शशि गंगवार एवं श्री देवेन्द्र सिंह गंगवार ने अपने बच्चों श्रीमती चारू सिंह, चि० स्वप्निल सिंह एवं चि० विभव सिंह के उज्ज्वल भविष्य हेतु ज्ञानदान के रुप में उपरोक्त सन्दर्भ पुस्तकालय में युगऋषि वाङ्मय साहित्य तथा मा० अध्यक्ष जी को अमृतवाणी का कैलेण्डर एवं अखण्ड ज्योति पत्रिका भी भेंट किया और कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महानुभावों एवं कार्यालय के स्टाफ को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भेंट किया।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि “ऋषि का सद्ज्ञान मनुष्य को सत्कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है।” मा० विधान सभा अध्यक्ष ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त करते हुए कहा, “ऋषि का सद्साहित्य समाज के मार्गदर्शन के लिए है।”
वाङ्मय साहित्य स्थापना के इस अवसर पर मा० विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना, कार्यालय के स्टाफ व अन्य अधिकारीगण तथा गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि श्री उमानंद शर्मा, श्री देवेन्द्र सिंह, श्रीमती शशि गंगवार, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती सावित्री शर्मा, श्री वी०के० श्रीवास्तव एवं श्री पंचम सिंह यादव इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *