प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र गौतम की उपस्थिति में भीम आर्मी एकता मिशन फाउंडर मेंबर विजय आजाद समरथ को के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई को आज उत्तर प्रदेश में एक और बड़ी मजबूती मिली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम की उपस्थिति में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के फाउंडर मेंबर श्री विजय कुमार आज़ाद जी तथा उनके साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके 18 वरिष्ठ साथियों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।

श्री राजेंद्र पाल गौतम जी ने सभी साथियों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में सहर्ष स्वागत किया। कांग्रेस को पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के लंबे संघर्ष, जमीनी अनुभव और समर्पण से संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी तथा बाबा साहब के सपनों और सामाजिक न्याय के आंदोलन को हम मिलकर और अधिक धार देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *