बापू के सत्य अहिंसा स्वदेशी और स्वच्छता के विचारों को सादर नमन विधायक सरोजिनी नगर डॉ राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती पर आज लखनऊ के हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में परम श्रद्धेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधायक सरोजिनी नगर डॉ राजेश्वर सिंह ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा
महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के साथ स्वदेशी, खादी और स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बनाया। उनका मानना था कि “स्वच्छता स्वतंत्रता से भी अधिक महत्वपूर्ण है।” खादी के माध्यम से उन्होंने स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया तथा देशवासियों को स्थानीय उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बापू के स्वच्छता के संकल्प को जन-जन का अभियान बनाते हुए ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के माध्यम से इसे व्यापक जनभागीदारी से जोड़ा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भी स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर प्रदेश के संकल्प को निरंतर गति मिल रही है
बापू के विचार और आदर्श आज भी हमें राष्ट्रसेवा, स्वावलंबन, स्वच्छता और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक , महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, विधायक लखनऊ उत्तर डॉ. नीरज बोरा जी, एमएलसी रामचंद्र प्रधान एमएलसी डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी श्रीमती अपर्णा यादव विधायक श्रीमती जय देवी संजय प्रसाद जी, श्री अवनीश अवस्थी जी, राज्यमंत्री श्री राकेश राठौर ‘गुरु’ जी, विधान परिषद सदस्य श्री महेंद्र सिंह जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *